स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए कमिश्नरेट के जमुड़िया थाना पुलिस का मैराथन दौड़ 

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए कमिश्नरेट के जमुड़िया थाना पुलिस का मैराथन दौड़ 

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती है | इसी क्रम में आज कमिश्नरेट के जमुड़िया थाना एवं श्रीपुर फाड़ी के अलावा सहयोगी संस्था कबिता मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से 8.3 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था | यह मैराथन जमुड़िया थाना से शुरुआत हुई एवं श्रीपुर फाड़ी जाकर समाप्त हुई | जहां पुलिस के साथ-साथ क्षेत्र के युवा एवं लड़कियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | इस मैराथन का मूल उद्देश्य था लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना | इस मौके पर रानीगंज जमुड़िया के सीआई सुशांत चटर्जी ने बताया कि आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए हम लोग ने यह मैराथन दौड़ का आयोजन किया हैं | वही प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप पंद्रह हज़ार,दस हज़ार एवं पांच हज़ार से सम्मानित भी किया गया | ताकि इनका दौड़ के प्रति और भी मनोबल बढ़े। कार्यक्रम में श्रीपुर फाड़ी प्रभारी मेघनाथ मंडल, मिहिर दे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0