बराबनी थाना पुलिस ने दो गांजा तस्कर को धर दबोचा

बराबनी थाना पुलिस ने दो गांजा तस्कर को धर दबोचा

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के बराबनी थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल ने जबसे पदभार संभाला है, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहां एक ओर नाका चेकिंग चलाई जा रही है वहीं क्षेत्र में पुलिसिया पेट्रोलिंग भी लगातार जारी है.बराबनी थाना पुलिस को इसमें सफलता भी मिल रही है. ताजा मामला सामने आया है. पुलिस ने दो गांजा तस्कर 5 किलो गाजा के साथ पकड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस इन दोनों के ट्रैक रिकॉर्ड खंगाल रही है. साथ ही यह पता कर रही है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग हैं और कहां कहां सप्लाई देते थे. ताकि पूरे नेटवर्क को उनके उचित स्थान पर पहुंचाया जा सके.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0