चोरी कांड का खुलासा पुलिस ने दो शातिरों को धर दबोचा
पुरुलिया (अमन राय): कहा जाता हैं पुलिस के हाथ बड़े लंबे होते हैं अपराधी चाहे लाख शातिर क्यों ना हो एक ना एक दिन पुलिस के गिरफ्त में आ ही जाता है. इस वाक्य को सच साबित किया है पुरुलिया जिला पुलिस ने दरअसल मामला है,19 नवंबर की रात पुरुलिया शहर के बीचोबीच एक नामी मोबाइल डीलर के शटर तोड़कर करीब 150 मोबाइल चोरी कर शातिरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दे चंपत हो गए। पुलिस ने भी इस घटना ने से जुड़े शातिरों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर जांच शुरू कर दी. इस मामले से जुड़े पुलिस को एक अंतर राज्य अपराधी गिरोह का पता चला, जो देश के अलग-अलग शहरों में इस तरह के अपराध करते है । इनके अपराध की प्रकृति पूरी तरह से अनूठी है। पहले तो आम लाचार राहगीरों की तरह रात के समय एक दुकान के सामने तिरंगा लटकाकर शरण लेते । बाद में वह लोग तिरपाल के माध्यम से एक टेंट बनाते हैं. इनका या अस्थाई टेंट जिस दुकान को टारगेट करते हैं उस दुकान के ठीक सामने ही बनाते हैं. और इसी के आड़ में अपनी आपराधिक गतिविधियों को शुरू करते । इनके टेंट होने के कारण इनके टेंट के अंदर अपराधिक घटनाओं का सीसीटीवी कैमरे में कैद भी नहीं होता है.धीरे-धीरे शटर का दरवाजे की चाबी तोड़ने लगते है। दुकान का ताला टूटने के बाद अपने गिरोह के बाकी सदस्यों को बुलाकर पूरी माल लपेटकर चंपत हो जाते हैं.लेकिन अपराध का जाल कितना भी फैला हो, पुलिस की जांच उस जाल में घुसकर अपराधी तक पहुंच ही जाती है। पुरुलिया जिला पुलिस ने इस गिरोह के दो व्यक्तियों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया और उस दिन चोरी हुए कई मोबाइल सेट भी बरामद किए। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है और यह पता कर रही है कि इनके गिरोह में और कितने लोग हैं और कहां-कहां इन लोगों ने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है ताकि उन्हें भी उनके गुनाहों की सजा दिलाई जा सके.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?