निदेशक कार्मिक ईसीएल ने की कार्मिक विभाग की समीक्षा बैठक
निदेशककार्मिक ईसीएल ने की कार्मिक विभाग की समीक्षा बैठक
सांकतोडिया (अमन राय) :आज दिनांक 09.01.2023 को ईसीएल मुख्यालय में, श्रीमती आहूति स्वाईं, निदेशक(कार्मिक) ईसीएल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबन्धकों के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से आये क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक, ईसीएल मुख्यालय के कार्मिक विभाग से संबधित विभागाध्यक्षों के साथ कार्मिक विभाग से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में कार्मिक विभाग से संबधित विभिन्न कार्यों जैसे नियोजन, विभागीय प्रमोशन, लंबित अदालती मामले, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देय राशि का समय पर भुगतान आदि महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक में निदेशक(कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं के अतिरिक्त श्री पुण्यदीप भट्टाचार्य निदेशक(कार्मिक) के तकनीकी सचिव, श्री सुब्रतो दासगुप्ता विभागाध्यक्ष (पीफ / पेन्शन विभाग), श्री देबाशीष आचार्य विभागाध्यक्ष(अधिकारी स्थापना), श्री मंज़ूर आलम विभागाध्यक्ष(कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध), श्री बी प्रसाद नोडल ऑफिसर( एससी/ एस टी), श्री नज़रुल इस्लाम मुख्य प्रबंधक(कार्मिक), श्री देबाशीष मुखर्जी मुख्य प्रबंधक(कार्मिक) के अलावा ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से आए क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?