संस्था द्वारा आई चेकअप कैंप करवाया गया

संस्था द्वारा आई चेकअप कैंप करवाया गया

दुर्गापुर (अमन राय) : दुर्गापुर मेन गेट स्थित मां चंडी स्कूल में जन विकास सेवा संघ द्वारा फ्री आई चेक अप कैंप करवाया गया.  इस चेकअप कैंप में लायंस क्लब कि आई चेक अप मेडिकल टीम ने लोगों का आई चेकअप किया. क्षेत्र के 80 लोगों ने आई चेकअप करवाया. इनमें से सात लोगों का  ऑपरेशन भी करवाया जाएगा.  उक्त बातें संस्था के महासचिव अजय कुमार चौबे ने बताई. इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार यादव मेंबर बोर्ड ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन डीएमसी, लायंस क्लब के  विप्लव चटर्जी, सचिव आफताब हुसैन, सौरभ गुप्ता, समाजसेवी मिंटू यादव जयशंकर सिंह पवन गुप्ता इंद्रदेव प्रसाद  आदि उपस्थित थे. संस्था द्वारा विभिन्न समय में सामाजिक कार्य करती रही है. संस्था द्वारा इस जनकल्याणकारी कार्य को देखते हुए गणमान्य लोगों ने संस्था की प्रशंसा की एवं उम्मीद जताई कि संस्था आगे भी सामाजिक कार्य करती रहेगी.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0