भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद की उपस्थिति में वार्ड 48 में जनसंपर्क अभियान


आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 48 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया।दिन की शुरुआत आदि श्री श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। कृष्णा प्रसाद और अन्य कार्यकर्ताओं ने माँ काली का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात जनसंपर्क अभियान का विधिवत आगाज़ किया गया।यह अभियान बूथ संख्या 279 और 185 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। कार्यकर्ताओं की टोली एस.बी. गोरई रोड स्थित तुलसी रानी स्कूल से रवाना हुई और रंजन केबल तक के पूरे मार्ग पर जनता से मुलाकात की।कार्यक्रम में कृष्णा प्रसाद,भाजपा नेता,के अलावाभाजपा मंडल अध्यक्ष,शक्ति केंद्र प्रमुख एवं स्थानीय सक्रिय कार्यकर्ता की मुख्य भागीदारी रही.जनसंपर्क के दौरान कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय निवासियों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता की सेवा ही पार्टी का मुख्य संकल्प है। मंदिर के दर्शन से रंजन केबल तक के इस सफर में लोगों का सकारात्मक रुझान देखने को मिला।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?