रूपनारायणपुर फाड़ी में नया सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन 

रूपनारायणपुर फाड़ी में नया सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन 

आसनसोल(अमन राय):आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं | इसी क्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सालानपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी मे एक नये सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया | इस उद्घाटन समारोह में पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम,डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी,एसीपी,सालानपुर थाना के इंस्पेक्टर अमित हाटी, रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी मोनोजित धारा, कल्यानेश्वरी फाड़ी प्रभारी उज्जवल साहा, एएसआई रंजीत सरकार साहित्य और भी अधिकारी गण उपस्थित थे |

इस मौके पर स्थानीय महिला फुटबॉल टीम को भी सम्मानित किया गया, इसके अलावा नमन के सदस्य एवं रात्रि गार्ड को भी सम्मानित किया गया | इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने फाड़ी प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0