महाशिवरात्रि के अवसर पर समाज ने किया अभिनंदन

महाशिवरात्रि के अवसर पर समाज ने किया अभिनंदन

दुर्गापुर : पश्चिम बर्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस ने सांगठनिक मजबूती प्रदान करते हुए आजाद सिंह को एससी-एसटी सेल का जिला महासचिव नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद से ही जिले के दलित और पिछड़ा वर्ग के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समाज के लोगों का मानना है कि आजाद सिंह की सक्रियता से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।महासचिव पद पर नियुक्ति के बाद आजाद सिंह को सम्मानित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में, स्टील टाउनशिप के कनिष्क रोड स्थित वाल्मीकि शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ वाल्मीकि समाज और स्थानीय संस्था द्वारा उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी रीना चौधरी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन वाल्मीकि समाज के सचिव राम खिलाड़ी वाल्मीकि, कार्यकारी सभापति रविंद्र पाल वाल्मीकि और भगवानदास बाल्मीकि की देखरेख में संपन्न हुआ।समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आजाद सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं और उनकी नियुक्ति से एससी-एसटी सेल को नई दिशा मिलेगी। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि वे सरकार और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने आजाद सिंह को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0