जलपाईगुड़ी जिला पुलिस द्वारा गाइड मैप जारी किया गया

जलपाईगुड़ी (तारकेश्वर राय): जलपाईगुड़ी जिला पुलिस द्वारा जहां एक ओर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था की है. वही काली पूजा एवं दीपावली देखते हुए प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ सघन जांच अभियान चला रही है. इस मामले में पुलिस ने कई दुकानदार को दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है. जिला पुलिस की अपील है पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए काली पूजा एवं दीपावली पर्व मनाए. काली पूजा को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है. महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था की गई है. जिला एसपी द्वारा विभिन्न पंडालों में जाकर वहां की पूरी विधि व्यवस्था को देखा गया. साथ ही गाइडलाइन का पालन करने के लिए आयोजकों को कहा गया है. इसके अलावा काली पूजा पंडाल एवं प्रतिमा दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक गाइड मैप 2022 का विमोचन किया गया. इस कार्यक्रम में उपस्थित थे जिला एसपी देवर्षि दत्ता आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), डीएसपी यातायात, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक सदर, एसडीओ सदर, के अलावा और कई अधिकारी गण उपस्थित थे. जिला एसपी देवर्षि दत्ता आईपीएस ने काली पूजा एवं दीपावली की शुभकामनाएं भी दी.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?