सीएसआर कार्यक्रम के तहत डीएसटीपीएस अंडाल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि शुल्क श्रवण शक्ति परीक्षण शिविर एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर

सीएसआर कार्यक्रम के तहत डीएसटीपीएस अंडाल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि शुल्क श्रवण शक्ति परीक्षण शिविर एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर

*कान शरीर का महत्वपूर्ण अंग इसकी समय पर जांच और उचित देखभाल आवश्यक- राम प्रवेश साह*

*197 रोगियों के लिए मुफ्त में श्रवण शक्ति परीक्षण एवं श्रवण यंत्र वितरण स्कैनएक्स दुर्गापुर के कुशल डॉक्टरों द्वारा किया गया*

अंडाल : माननीय चेयरमैन डीवीसी के निर्देश और मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान राम प्रवेश साह के मार्गदर्शन में डीवीसी, डीएसटीपीएस अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत निःशुल्क श्रवण शक्ति परीक्षण शिविर का आयोजन स्कैनएक्स दुर्गापुर के द्वारा एवं डीएसटीपीएस की मेडिकल यूनिट के साथ अंडाल ग्राम पंचायत एमिस अंडाल , इंडियन स्काउट गाइड फ़ेलोशिप पश्चिम बर्दवान के सहयोग से डीगनाला गांव में किया गया। जिसका उद्देश्य विशेष रूप से वृद्धजनों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के श्रवण बाधित लोगों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना था। इस कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जहां मुफ्त में करीब 197 मरीजों का ऑडिमैट्री टेस्ट किया और चयनित 183 रोगियों के लिए मुफ्त में सुनने की मशीन की व्यवस्था आगामी शनिवार को की जाएगी। ताकि उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो सके। यह पहल उन लोगों के लिए एक वरदान साबित होगी जो सुनने की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे वे फिर से अपने आसपास की दुनिया से जुड़ सकें और सामाजिक व भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करें।इस शिविर में माननीय विधायक श्री तपस बनर्जी, वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं प्रमुख (DSTPS) श्री राम प्रवेश साह, डीजीएम (हेल्थ सर्विसेज) डॉ. किशन मंडल, कर्माध्यक्ष जिला परिषद मिनाती हाजरा, कंचन मित्रा, कालोबरन मंडल, कौशिक मंडल, अंडाल ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती सरस्वती बाउरी, उप-प्रधान श्री सुधिन पांडे, स्कैन-एक्स प्रतिनिधि श्री सुबीर दास, रजत कांति खातुआ, प्रदीप दत्तो और प्रबंधक (CSR) श्री मोहम्मद शमीम अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। उनकी उपस्थिति और समर्थन ने इस नेक कार्य में और अधिक प्रभाव डाला। शिविर में डीएसटीपीएस परियोजना प्रमुख श्री राम प्रवेश साह ने डीवीसी के संगठित और सतत सीएसआर प्रयासों पर प्रकाश डाला, जिसमें आसपास के गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने की प्रतिबद्धता दिखाई देती है। उन्होंने कान स्वास्थ्य और शीघ्र निदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि डीवीसी द्वारा अंडाल में पहली बार इस तरह के श्रवण शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि वरिष्ठ नागरिकों की श्रवण समस्याओं का समाधान हो सके।माननीय विधायक श्री तपस बनर्जी ने डीवीसी डीएसटीपीएस के असाधारण सामाजिक एकीकरण कार्यक्रमों की सराहना की, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिला है। उन्होंने अंडाल में पहली बार आयोजित इस श्रवण शिविर की पहल की प्रशंसा की और कहा कि इस शिविर को लेकर स्थानीय निवासियों में जबरदस्त उत्साह था और यह उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। यह शिविर न केवल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया था, बल्कि श्रवण स्वास्थ्य और शीघ्र निदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भी किया गया था। स्थानीय निवासियों ने डीवीसी डीएसटीपीएस और उसके सहयोगियों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा को उनके द्वार तक पहुंचाया। यह पहल डीवीसी डीएसटीपीएस की समावेशी स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0