वेतन विसंगति को लेकर सीएमओएआई की बैठक संपन्न 

वेतन विसंगति को लेकर सीएमओएआई की बैठक संपन्न 

जमुड़िया(अमन राय) : 11वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते के लागू होने से ग़ैर अधिशासी कोयला कर्मचारियों व कोयला अधिकारियों के बीच उत्पन्न वेतन विसंगति के गंभीर विषय को केंद्र में रखकर ईसीएल के काजोड़ा क्षेत्र में कोल माइन्स ऑफिसर्स एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया (सीएमओएआई) की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सीएमओएआई की ईसीएल शाखा से सर्वश्री प्रसून स्मृति, हरिशंकर सिंह और धीरज ठाकुर ने भाग लिया। वहीं , काजोड़ा शाखा की ओर से अध्यक्ष व काजोड़ा क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री एस. के. चौधरी, श्री आनंद प्रकाश, श्री कमलेश कुमार, श्री सुबीर चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के दौरान परस्पर संवाद के माध्यम से सभी ने उपरोक्त वेतन विसंगति को दूर करने के लिए न्यायालय का रुख़ करने का निर्णय लिया तथा सीएमओएआई की एपेक्स बॉडी की ओर से जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करने पर जोर दिया। साथ ही, नये कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए श्री सुबीर चक्रवर्ती तथा उपाध्यक्ष पद के लिए श्री रॉबिन थनौजा का चयन सर्वसम्मति से किया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0