हेल्थ कार्निवल 2026 दुर्गापुर में स्वास्थ्य क्रांति का आगाज़


दुर्गापुर : औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के निवासियों के लिए विवेकानंद हॉस्पिटल एक अनोखी सौगात लेकर आ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने आगामी 10 से 12 तारीख तक दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के काशीराम मैदान में भव्य 'हेल्थ कार्निवल 2026' के आयोजन की घोषणा की है। यह विशाल सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम बीजोंन क्लब समन्वय के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।दुर्गापुर प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अस्पताल के चेयरमैन सुजीत कुमार दत्ता ने बताया कि इस कार्निवल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता के करीब लाना है। इस अवसर पर डॉ बाक्ची और डॉ. सुरजो समेत चिकित्सा जगत के कई अन्य विशेषज्ञ उपस्थित थे।इस तीन दिवसीय मेले में आने वाले नागरिकों के लिए निःशुल्क विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों के अनुसार, यहां न केवल बुनियादी ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर की जांच की जाएगी, बल्कि गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ भी परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसमें दुर्गापुर के साथ-साथ कोलकाता के वरिष्ठ डॉक्टर और स्वास्थ्य पेशेवर भी शिरकत करेंगे। इस तीन दिवसीय स्वास्थ्य कार्निवल के दौरान अस्पताल के मरीजों की सेवा भी बाधित न हो इसका भी विशेष ख्याल रखा जायगा | स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में दुर्गापुर में यह अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है। औद्योगिक शहर में जहां भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत को नजरअंदाज करते हैं, वहां विवेकानंद हॉस्पिटल की यह पहल एक स्वस्थ भविष्य की नींव रखने का काम करेगी।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?