आरपीएफ जसीडीह ने जेब कतरे को धर दबोचा
आसनसोल (अमन राय): आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं. विभिन्न ट्रेनों में भी आरपीएफ की टीम लगातार जांच अभियान भी चला रही है. आरपीएफ की जांच अभियान में कई शातिर विभिन्न मामलों में गिरफ्तार भी हुए हैं. ताजा मामला सामने आया है आज जसीडीह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 18184 के आगमन पर विशेष निगरानी के लिए ड्यूटी पर तैनात एचसी एके. पाठक, जेएसएमई के सिटी धीरज कुमार ने रंगे हाथों एक जेब कतरे को धर दबोचा. उसके पास से एक पर्स मिला जो किसी यात्री से चुराई थी. आरोपी को जीआरपीएस, जेएसएमई को आगे की कार्रवाई एवं जांच के लिए सौंप दिया गया.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?