ईसीएल के बढ़ते कदम हेड क्वार्टर में प्रेस वार्ता का आयोजन
सांकतोडिया (अमन राय) :
अब तक की उपलब्धियाँ
ईसीएल की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है, ईसीएल ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में 1085.30 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है।
कंपनी ने दिसंबर 2022 तक 45 मिलियन टन के कुल वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 23.8 मिलियन टन कोयला हासिल किया है। यह पिछले साल की तुलना में कंपनी के कोयला उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।
भारत सरकार के कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने 24.11.2022 को ईसीएल की अपनी यात्रा के दौरान सोनपुर बाजारी क्षेत्र में 12 एमटीवाई क्षमता के सीएचपी/एसआईएलओ का उद्घाटन किया।
ईसीएल में दूसरी हाईवॉल खनन परियोजना कुनुस्तुरिया क्षेत्र में शुरू की गई है ।
सीधी भर्ती के माध्यम से ईसीएल में 278 माइनिंग सरदार और 43 अकाउंटेंट की भर्ती की गई है।
जमीन के बदले 217 तथा NCWA के प्रावधानों के तहत 248 नियोजन उपलब्ध कराए गए हैं।
सीआईएल से भर्ती के बाद ईसीएल में कुल 148 प्रबंधन प्रशिक्षुओं ने विभिन्न विभागों में कार्य योगदान दिया है ।
नई पहल
हुरा-सी ओसीपी, राजमहल क्षेत्र (3एमटीवाई) के लिए एमडीओ (माइन डेवलपर और ऑपरेटर) मोड पर कान्ट्रैक्ट दिए गए हैं-
ईसीएल ने अपनी बंद भूमिगत खदानों को फिर से खोलने के लिए हाथ मिलाया है-
(i) गोपीनाथपुर यूजी खदान -0.76 एमटीवाई
(ii) मधुजोर यूजी खदान -2.0 एमटीवाई
(iii) चिनाकुरीयूजी खदान -1.0 एमटीवाई
वर्टिकल रिपर ब्लास्ट फ्री ओपन कास्ट खदान सलानपुर क्षेत्र में शुरू की गई है।
कंटीन्युअस माइनर और हाई वाल खनन जैसी प्रौद्योगिकियाँ, जो पर्यावरण के अधिक अनुकूल हैं, ईसीएल में लागू की गई हैं।
काजोरा क्षेत्र में ओबी टू सैंड प्लांट शुरू किया गया है।
07 नई डिजिटल डिस्पेंसरी ईसीएल के राजमहल, पांडवेश्वर, मुगमा, एसपी माइंस, बंकोला, सोनपुर बाजारी और झांझरा क्षेत्रों में शुरू की गई है।
सीएसआर गतिविधियों के तहत, ईसीएल ने बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं, परियोजना प्रभावित युवाओं के कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं, जल आपूर्ति, कोविड देखभाल आदि पर जोर दिया है। ईसीएल में जीडीएमओ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सीधी भर्ती, प्रक्रिया में है।
ईसीएल में सफलतापूर्वक SAP को लागू किया गया है ।
सांविधिक जनशक्ति की क्षमता विकास के लिए मानव संसाधन विकास विभाग में नियमित रूप से पर्यवेक्षकों के लिए नई खनन प्रौद्योगिकी, कँटीनुअस माइनर के सुरक्षित प्रचालनों और अनुरक्षण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
ईसीएल की विभिन्न गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए, अक्टूबर, 2022 में ईसीएल की एक कॉफी टेबल बुक लॉन्च की गई है, जिसमें खनन, पर्यावरण और सीएसआर आदि से संबंधित ईसीएल की विभिन्न उपलब्धियों और गतिविधियों को कवर करने वाले चित्र और विवरण शामिल हैं।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों के सीएमपीएफ/पेंशन के निपटान से संबंधित मुद्दे को हल करने के लिए प्रत्येक माह की 9 वीं तारीख को पेंशन हेल्प डेस्क का आयोजन किया जाता है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की शिकायतों के निपटारे के लिए सीएमपीएफओ के समन्वय से ईसीएल में पेंशन अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।
क्वार्टरों और सिविल कार्यों से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए कॉल सेंटर शुरू किया गया है।
कर्मचारियों की शिकायतों को दूर करने के लिए मुख्यालय में एक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ (निदान प्रकोष्ठ) कार्य कर रहा है।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?