एसबीएफसीआई सदस्यों ने निगम प्रशासक के साथ की मुलाकात विभिन्न मुद्दों को उठाया
दुर्गापुर(अमन राय) : साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज,दुर्गापुर चेप्टर के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर दुर्गापुर नगर निगम के प्रशासक अनंदिता मुखर्जी के साथ बैठक की | इस मौके पर नगर निगम प्रशासक मण्डली के सदस्य राखी तिवारी,धर्मेन्द्र यादव,दीपंकर लाहा के साथ एसबीएफसीआई महासचिव जगदीश बागड़ी, दुर्गापुर शाखा अध्यक्ष राकेश भट्टड़,शाखा सचिव रोहित मोहनका,अरुनभव सामंत,पंचम सिंह,अर्नव हालदार सहित दुर्गापुर शाखा के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे.बैठक के शुरुआत में निगम प्रशासक को पुष्पगुच्छ एवं स्मारक चिन्ह प्रदान किया गया.इस दौरान शहर में कूड़ा निष्पादन, ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की.वही निगम इलाके में निगम द्वारा लिए जा रहे टोल टेक्स पर कड़ी आपत्ति जताई.इस दिन संस्था की ओर से निगम को डेंगू से निपटने के लिये 5 स्प्रे मशीन प्रदान की गई.मौके पर उपस्थित एसबीएफसीआई के दुर्गापुर शाखा के अध्यक्ष राकेश भट्टड ने कहा की निगम प्रशासक ने सभी मुद्दों पर गौर किया और उचित समाधान का आश्वासन दिया |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?