गंगाजलगाटी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 28 लीटर अवैध चोलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गंगाजलगाटी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 28 लीटर अवैध चोलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 बांकुड़ा(तारकेश्वर राय ):जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए बांकुड़ा जिला पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है। एसपी पीवीजी सतीश, आईपीएस के निर्देश पर जिले भर में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गंगाजलगाटी थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवली मोड़ इलाके में अवैध रूप से चोलाई शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही गंगाजलगाटी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देवली मोड़ पर घेराबंदी की और छापा मारा।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मालकोड़ा गांव के निवासी श्रीकांत बाउरी को 28 लीटर अवैध चोलाई शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत विशिष्ट धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.गंगाजलगाटी थाना पुलिस की इस सक्रियता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0