डीएसटीपीएस डीवीसी में हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता

हिंदी बोलने एवं लिखने में आत्म-गौरव की अनुभूति होती है - वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार व्यास
अंडाल : ‘’आइए हम सब आगे बढ़ें, हिंदी बोलें, लिखें और पढ़ें’’ के ध्येय पथ पर आगे बढ़ते हुए दिनांक 31 दिसंबर, 2024 को डीएसटीपीएस, डीवीसी, अंडाल में “राजभाषा के रूप में हिंदी की महत्ता” विषयान्तर्गत हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। यह राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र के तत्वावधान में दिव्यज्योति भवन स्थित सम्मलेन कक्ष में दैनिक प्रातःकालीन बैठक के दौरान संपन्न हुई। प्रतियोगिता में परियोजना के वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ एवं एम्) श्री सुधीर कुमार व्यास, वरिष्ठ महाप्रबंधक (एएचएम/एफजीडी) श्री सुकदेव खाँ, महाप्रबंधक (मा.सं./प्रशा./असै.) श्री अरिजीत मजुमदार सहित उप महाप्रबंधक श्री देबकांति गुप्ता भाया, श्री विशाल अग्रवाल, श्री मुदस्सर जावेद, श्री मलय पात्र, वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती संजुलता मोहन्ती, श्रीमती बिनीता सरकार, श्रीतम कुमार बिशोयी, श्री योगेश मिलन, श्री नवीन निश्चल, श्री सौमित्र मुखोपाध्याय, श्री शुभ्र शंखा साहा, श्री जयंत कुमार यादव, श्री सुनील गोराँइ, प्रबंधक श्री शुभम चटर्जी, श्री अनिर्बांण पाल, कार्यपालक (सं.) श्री पीके सिंह आदि अधिकारियों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मौके पर वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार व्यास ने कहा कि हिंदी में काम करना सम्मान की बात है और हिंदी बोलने एवं लिखने में आत्म-गौरव की अनुभूति होती है। आगे उन्होंने कहा कि राजभाषा के प्रचार-प्रसार में राजभाषा प्रतियोगिताओं के आयोजन की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम को हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने संचालित किया। लिखित निबंधों का मूल्यांकन हिंदीतर एवं हिंदी भाषी वर्गों हेतु अलग-अलग होगा तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आनेवाले प्रतिभागियों को आगामी पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?