डीएसटीपीएस में प्रथम अंतर विभागीय कैरम चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन

डीएसटीपीएस में प्रथम अंतर विभागीय कैरम चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन

दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन (डीएसटीपीएस), अंडाल में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, दल भावना एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम अंतर-विभागीय कैरम प्रतियोगिता–2026 का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन डीवीसी बेनाचिटी कॉलोनी स्थित मनोरंजन क्लब में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री अनिल कुमार जैन, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख, डीएसटीपीएस ने किया। इस अवसर पर श्री राजेश लायेक, महाप्रबंधक (एएमएस) एवं श्री श्रीकांत गेडाला, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डीवीसी, डीएसटीपीएस सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। श्री अनिल कुमार जैन ने कैरम बोर्ड पर पहली गोटी चलाकर औपचारिक रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता में डीएसटीपीएस के विभिन्न विभागों के लगभग 30 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकल एवं युगल दोनों वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का संचालन अनुभवी निर्णायकों एवं रेफरियों की देखरेख में किया गया, जिससे सभी मुकाबले निष्पक्ष एवं खेल भावना के अनुरूप संपन्न हुए।यह आयोजन परियोजना प्रमुख के निर्देशन एवं उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में श्री बसुदेव चक्रवर्ती एवं श्री पत्रस हांसदक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के युगल वर्ग में श्री अरुण कुमार दास एवं श्री अभिजीत सेन ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि श्री सजल डे एवं श्री सूर्यकांत दास उपविजेता रहे। वहीं एकल वर्ग में श्री सजॉय देबनाथ ने विजेता का खिताब प्राप्त किया तथा श्री अरुण कुमार दास उपविजेता रहे।इस अवसर पर कर्मचारियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। प्रतियोगिता ने न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं खेल भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि कर्मचारियों के बीच दल भावना, आपसी सहयोग एवं सौहार्द को भी मजबूत किया। यह पहल डीएसटीपीएस की कर्मचारी कल्याण, सहभागिता एवं समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रतियोगिता के विजेताओं एवं उपविजेताओं को 15 अगस्त 2026 को डीएसटीपीएस संयंत्र परिसर में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0