डीएसपी सेल का अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम तेज
दुर्गापुर: दुर्गापुर स्टील प्लांट के नगर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया. दरअसल डीएसपी के कुछ क्षेत्र में कुछ लोगों ने अवैध ढंग से कब्जा कर जमीन पर अपना हक जमाने लगे थे. इस बात की शिकायत जब डीएसपी नगर प्रशासन को मिली तो इस मामले को देर ना करते हुए डीएसपी नगर प्रशासन द्वारा बुलडोजर से अवैध कब्जे की हुई जमीन को ध्वस्त कर दिया. और जमीन को अपने कब्जे में लिया. दुर्गापुर के कमलपुर एवं रघुनाथपुर आदि क्षेत्रों में यह बुलडोजर चला. सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में और भी कई जगह यह बुलडोजर चलाए जा सकते हैं.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?