डीवीसी डीएसटीपीएस में हिंदी टिप्पण व मसौदा लेखन प्रतियोगिता

डीवीसी डीएसटीपीएस में हिंदी टिप्पण व मसौदा लेखन प्रतियोगिता

अंडाल(अमन राय) : राजभाषा कार्यान्वयन के अंतर्गत हिंदी प्रयोग में झिझक को दूर करने के उद्देश्य से 2 1/09/2024 को राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र के तत्वावधान में *हिंदी टिप्पण व मसौदा लेखऩ प्रतियोगिता* का आयोजन प्लांट के प्रशिक्षण हॉल में किया गया। यह हिंदी पखवाड़ा-24 की तीसरी राजभाषा प्रतियोगिता थी। परियोजना के उप महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार की निगहबानी में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। मौके पर श्री मजुमदार ने कहा कि हिंदी का प्रयोग ही हिंदी का प्रसार है। हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने प्रतियोगिता को संचालित किया। विवेक कुमार सिन्हा, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती सयानी भौमिक, पतरस हाॅ़सदा, हरि शंकर हरि, आकाश दीप, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश सिंह, आलोक गराइ, विद्युत कुमार शर्मा, बासुदेब चक्रबर्ती, श्रीमती संगीता दास, शेख मो. यासीन, रुनु सरकार, राजेश कुमार, मो. काशिफ रिज़वी, निलेश कुमार, एस सी भुइ वगैरह विभिन्न अनुभागों से अधिकाधिक संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों में बेहद उत्साह देखने को मिला। सभी ने बड़ी लगन के साथ हिंदी में नोटिंग और ड्राफ्टिंग किया।‘आइए हम सब आगे बढ़ें, हिंदी बोलें, लिखें और पढ़ें’ के ध्येय पथ पर चलते हुए डीएसटीपीएस में आगामी 23.09.24 को सस्वर हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें हिंदीतर और हिंदी भाषी प्रतिभागियों का अलग-अलग मूल्यांकन किया जाएगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0