पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन द्वारा सम्मान समारोह

पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन द्वारा सम्मान समारोह

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रदान किए गए सोमवार को ए डीडीए के कांफ्रेंस हॉल में हुए .392 स्कूलों में पश्चिम बर्दवान जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा समीक्षा चलाई गई थी. कुछ महत्वपूर्ण विषयों को बारीकी से देखा गया. स्कूल में पीने का पानी, शौचालय, साबुन से हाथ धोना कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आचरण आदि विभागों में विचार करते हुए यह पुरस्कार प्रदान किए गए. इस मौके पर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने पश्चिम बर्दवान जिला शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिकाओं का धन्यवाद दिया. जिन्होंने स्कूल बंद रहने के बावजूद भी इस समीक्षा कार्य में संपूर्ण सहयोग दिया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0