आसनसोल महकमा और पुरूलिया जिले के हिंदी माध्यम स्कूलों को लेकर हिंदी वर्तनी प्रतियोगिता

आसनसोल महकमा और पुरूलिया जिले के हिंदी माध्यम स्कूलों को लेकर हिंदी वर्तनी प्रतियोगिता

आसनसोल (अमन राय ):पश्चिम बंग हिंदी अकाडमी सूचना एवं सांस्कृति विभाग पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से रवींद्र भवन में आसनसोल महकमा और पुरूलिया जिले के हिंदी माध्यम स्कूलों को लेकर हिंदी वर्तनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |प्रतियोगिता का शुभारंभ बच्चों द्वारा आयोजित ज्ञान एवं नृत्य प्रस्तुत कर किया गया | इस कार्यक्रम में श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक उप पुलिस आयुक्त डॉक्टर कुलदीप एसएस, मेयर परिषद के सदस्य गुरदास चटर्जी हिंदी अकाडमी के राज्य सदस्य डॉ आशुतोष सिंह रचना सरन डॉक्टर विजय कुमार साव,मनोज कुमार यादव वरिष्ठ शिक्षक राधेश्याम मौर्य एवं श्रींजय मंचासीन थे | सभी अतिथियों का सम्मानित किया गया | एवं सभी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया |इस प्रतियोगिता में हिंदी स्कूल के शिक्षकों ने भी अपना योगदान दिया. इसमें आसनसोल महकमा एवं पुरुलिया जिले के कुल 62 हिंदी माध्यम स्कूलों में से एक का 51 स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया | कुछ स्कूलों में परीक्षा होने के कारण भाग नहीं ले सके | कथाकार शेखर जोशी एवं आलोचक मैनेजर पांडे जी को श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके लिए सभी के द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया प्रतियोगिता में बच्चों को तीन विभागों में बांटा गया था प्रत्येक विभाग से तीन विजेताओं की घोषणा की गई | नेताओं को मच पर वरिष्ठ अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया. उन्हें सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया | बच्चे एवं शिक्षकों के लिए नाश्ते एवं भोजन का उत्तम प्रबंध किया गया | इस अवसर पर कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि जब से ममता बनर्जी की सरकार आई है हिंदी भाषियों के लिए बहुत कुछ किया गया है | नए-नए यूनिवर्सिटी खुले कॉलेज खुले | हिंदी भाषियों के लिए उनके त्योहारों पर छुट्टी प्रदान की गई | हिंदी भाषियों को दूसरे राज्यों की तरह कभी भी पराया समझा नहीं गया | हिंदी अकादमी के राज्य सदस्य मनोज यादव ने अपने भाषण में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा हिंदी वासियों के लिए बहुत सारे काम किए गए हैं उन्हें की अनुप्रेरणा से सालों भर कुछ ना कुछ कार्यक्रम होता आ रहा है. 

 .


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0