पार्षद अंकिता चौधरी की नेक पहल

पार्षद अंकिता चौधरी की नेक पहल

दुर्गापुर (अमन राय ): दुर्गापुर नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के मुचिपाड़ा एफसीआई गेट बस्ती के विपरीत और वार्ड की पार्षद अंकिता चौधरी के प्रयास से 210 मीटर लंबा,8 मीटर चौड़ा बॉक्स ड्रेन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया | इस शिलान्यास कार्य में उपस्थित थे दुर्गापुर पूर्व के विधायक प्रदीप मजूमदार, एसबीएसटीसी के चेयरमैन सुभाष मंडल के अलावा और भी नेतागण उपस्थित थे | इस मौके पर पार्षद अंकिता चौधरी ने कहा कि विगत कई वर्षों से यह ड्रेन निर्माण का कार्य स्थगित था लेकिन दुर्गापुर नगर निगम एवं अर्बन डिपार्टमेंट के सहयोग से इसके साथ ही विधायक प्रदीप मजेदार की मदद से यह संभव हो पाया है |

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बरसात के आने से पहले यह काम को पूरा करने का कोशिश किया जा रहा है एवं बरसात के समय किसी को कोई परेशानी ना हो इस विषय पर भी ध्यान दिया जाएगा | उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूरा करने में 28 लाख रुपए की लागत से यह बन रहा है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0