फर्जी मतदाताओं को पकड़ने के लिए विधायक का अभियान

फर्जी मतदाताओं को पकड़ने के लिए विधायक का अभियान

पाण्डेश्वर : फर्जी मतदाताओं को पकड़ने के लिए तृणमूल जिला अध्यक्ष और विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती का घर-घर अभियानजारी है | नेताजी इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के ठीक बाद,लगातार सक्रिय है तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व।

इसी क्रम में आज विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती अपने विधानसभा में खुद घर-घर घूम-घूम कर वोटर कार्ड जांच रहे है |पांडवेश्वर के हरिपुर क्षेत्र के सुखबाजार खोट्टाडीही इलाके में आज जांच अभियान चलाई गई | घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच की | 

इस संदर्भ में विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा, भाजपा भारत की नकली पार्टी है. दिल्ली गुजरात में फर्जी वोट का सहारा लेकर सरकार बनाई है । लेकिन पश्चिम बंगाल में माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही अलर्ट कर दिया है । इसलिए हमलोग पश्चिम बर्दवान जिले में भी लगातार सक्रियता के साथ फर्जी मतदाता के खिलाफ अभियान चला रहे है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0