बराकर फाड़ी एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से जागरूकता रैली

बराकर फाड़ी एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से जागरूकता रैली

आसनसोल(अमन राय): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना फाड़ी एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से आम लोगों में जागरूकता हेतु विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है | इसी क्रम में कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर फाड़ी पुलिस एवं ट्रेफिक पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली गई थी | यह रैली बराकर मोड़ से बेगोनिया मोड़ तक निकाली गई थी | इस मौके पर लोगों को ट्राफिक के नियमों के बारे में बताया गया | एवं गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें एवं तेज गाड़ी ना चलाने की हिदायत भी दी गई | इस मौके पर कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर कृष्णेन्दु दत्ता, बराकर फाड़ी प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, बराकर सब ट्रैफिक ओसी चिरंजीव राय गुहा के अलावा बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिबू कुमार अग्रवाल,मिठू मधोगोडिया, रामेश्वर भगत,पार्षद टिंपू चौधरी सहित और भी गणमान्य लोग उपस्थित थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0