बांकुड़ा जिले में पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा दिवस के तहत मैराथन

बांकुड़ा जिले में पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा दिवस के तहत मैराथन

 बांकुड़ा (अमन राय ): बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा पिछले एक सप्ताह से सड़क सुरक्षा दिवस के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में आओ और सोनमुखी के रास्ते पर एक साथ दौड़ो। सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिन सोनामुखी थाना पुलिस ने पांच किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया. इस दौड़ का मकसद एक साथ सड़क सुरक्षा हेतु शपथ लेना था। इस दौड़ में 278 धावको ने भाग लिया.सभी धावकों ने सावधानी एवं यातायात नियमों का पालन करने की शपथ के साथ दौड़ की शुरुआत की। इस दौड़ में जिला पुलिस अधीक्षक श्री वैभव तिवारी, आईपीएस सहित अन्य अधिकारियों ने समान रूप से भाग लेकर धावको का उत्साहवर्धन किया। पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर आने वाले धावको को पुरस्कृत किया गया. इसके साथ साथ दौड़ पूरी करने वालों को भी उन्होंने विशेष प्रोत्साहन दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ फिनिश लाइन को छूने के लिए प्रोत्साहित करते दिखे । इस अवसर पर बांकुड़ा जिला एसपी वैभव तिवारी ने भाग लेने वाले धावको को शुभकामनाएं एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दिए. इस दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले धावकों में भी काफी उत्साह देखा गया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0