मोदी टाइटल मामले में राहुल गांधी को राहत मिलने से कांग्रेसियों में खुशी की लहर

दुर्गापुर :राहुल गांधी के द्वारा मोदी सरनेम पर दिए गए बयान को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर देशभर में कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। कहीं विजय जुलूस तो कहीं आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण किया गया.पश्चिम बंगाल के शिल्पांचल दुर्गापुर के मेन गेट इलाके में भी कांग्रेसियों द्वारा एक दूसरे को मिठाइयां बांटी गई एवं जश्न मनाया गया. इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तरुण राय उपस्थित थे.कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तरूण राय ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहां यह जीत सिर्फ कांग्रेस की नहीं ये जीत देशवासियों की है.उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर राना सरकार, पूर्णेंदु पांडा, तुषार घोष, सुब्रत घोष, संगीता घोष, अमल हलदर और अन्य नेता उपस्थित थे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?