यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के स्वर्णिम 107 वर्ष

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के स्वर्णिम 107 वर्ष

 

दुर्गापुर न्यूज़ :यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 107वां स्थापना दिवस दुर्गापुर ब्रांच द्वारा सिटी सेंटर स्थित एक होटल में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिजनल हेड भावेश प्रकाश ने ब्रांच कीयूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 107वां स्थापना दिवस दुर्गापुर ब्रांच द्वारा सिटी सेंटर स्थित एक होटल में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिजनल हेड भावेश प्रकाश ने ब्रांच की उपलब्धियों को साझा किया और बैंक की आगे की योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर शहर के जाने माने हस्तियों के साथ ही बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे.कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित के माध्यम से किया गया। रीजनल हेड भावेश प्रकाश, डिप्टी रीजनल हेड रीमा पाल सहित गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में भाग लिया।स्थापना दिवस के अवसर पर हमने बात की रिजनल हेड भावेश प्रकाश से। उन्होंने कहा, "यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 107 वर्षों के इतिहास में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। हम अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.कार्यक्रम का समापन एक भव्य संगीत प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0