राजभाषा पखवाड़ा में होगा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन 23 सितंबर को

राजभाषा पखवाड़ा में होगा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन 23 सितंबर को

आसनसोल(अमन राय): प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा माह का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन 01 सितम्बर को होगा। तिथि के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। लेखन प्रतियोगिता एवं टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में आई.एस.पी. के कार्मिकों द्वारा भाग लिया जाएगा। लेखन प्रतियोगिता का विषय है: चंद्रयान-3 का महत्व | कविता पाठ प्रतियोगिता में आई. एस. पी. स्कूल के छात्र व छात्राओं द्वारा तीन समूह में भाग लिया जाएगा। कक्षा 1-4,5-8 एवं 9-12 जिसमें हिन्दी भाषी एवं हिंदीतर भाषी बच्चे भाग लेंगे। क्विज़ प्रतियोगिता एवं राजभाषा कार्यशाला नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य कार्यालयों के लिए आयोजित किया जाएगा। 23 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा एवं 30 सितम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह होगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0