रानीगंज पुलिस की सराहनीय पहल: महिलाओं और सिविक वॉलंटियरों के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम
रानीगंज: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत रानीगंज थाना द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए थाना परिसर में एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर 150 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया, वहीं 50 सिविक वॉलंटियरों को सुरक्षा के मद्देनज़र हेलमेट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता,पंजाबी मोड़ फाड़ी के प्रभारी एम डी मैनुल हक, बल्लवपुर फाड़ी की प्रभारी नसरीन सुल्ताना,निमचा फाड़ी के प्रभारी बुद्धदेव गायन सहित थाना के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और सिविक वॉलंटियरों की सुरक्षा को बढ़ावा देना है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के प्रति पुलिस की सकारात्मक भूमिका बताया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?