सलानपुर थाना की पुलिस का मानवीय चेहरा

आसनसोल(अमन राय): दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान से जहां एक ओर लोगों का हाल बेहाल हो गया है. लेकिन इस स्थिति में भी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस लोगों की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरफ तत्पर है. चाहे वो ट्रैफिक विभाग हो या फिर पुलिसिया पेट्रोलिंग,हर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही हैं. इसी पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ऐसे कई असहाय लोगों को सहायता करते हुए भी दिख रही है जिसकी प्रशंसा स्थानीय लोग भी कर रहे हैं. इसी क्रम में आज सलानपुर थाना पुलिस के अधिकारी सुशील कुमार मांझी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक बूढ़े व्यक्ति जो तपती धूप और भूख एवं चोट लगने से परेशान थे, पुलिस अधिकारी द्वारा ना उन्हें सिर्फ भोजन करवाया गया बल्कि उनके प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल भी ले जाया गया. अधिकारी द्वारा बूढ़े व्यक्ति की सहायता के क्रम में उपस्थित लोगों ने इस नेक पहल की खूब प्रशंसा की जा रही है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?