हीरापुर थाना पुलिस की सक्रियता से चोरी हुए सामान बरामद
आसनसोल(अमन राय): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस जहां एक ओर कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत सामाजिक कार्य कर रही है | वहीं दूसरी और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की ओर से विशेष पहल की गई है | थाना क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की इंस्टालेशन हो या फिर इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग पर बढ़ोतरी | इसी का नतीजा है कि पुलिस लगातार कई बड़े क्राइम को जल्द से जल्द डिटेक्ट कर पा रही है | ताजा मामला सामने आया है कमिश्नरेट के हीरापुर थाना क्षेत्र से जहां एक फर्नीचर की दुकान में हुई चोरी कि सामग्री को पुलिस ने बरामद किया है | पुलिस ने उस दुकान से चोरी हुए चार ग्राइंडर, दो कटिंग मशीन, दो ड्रिल मशीन पुलिस ने बरामद की है | इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है | पुलिस अब उस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?