डीएसटीपीएस में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा एवम वकेथॉन का आयोजन  

डीएसटीपीएस में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा एवम वकेथॉन का आयोजन  

अंडाल(अमन राय) : सप्ताहव्यापी सतर्कता जागरूकता सप्ताह ( ३१ अक्टूबर - ०६ नवंबर ) जो समूचे देश में भ्रस्टाचार मुक्त भारत के लिए लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है । सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है | 

इसी क्रम में अंडाल ब्लॉक के श्रीमपुर ग्राम पंचायत में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया है, जिसका विषय “विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत” है। भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र पर चर्चा में महिला प्रतिनिधियों सहित बहुत से ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया है। तारक कोनार एसई (सतर्कता) द्वारा आयोजित कार्यक्रम, बिश्वनाथ जोआरदार डीजीएम (एचआर) के नेतृत्व में शमीम अहमद प्रबंधक (सीएसआर) एवं कई ग्रामीणों ने भाग लिया | 

सम्बंधित एक और कार्यक्रम में डीएसटीपीएस प्लांट गेट से राष्ट्रीय राजमार्ग और वापस तकनीकी भवन तक एक वॉकथॉन आयोजित की गयी , श्री सुनील प्रसाद मुख्य अभियंता एवं परियोजना प्रधान , श्री मनोज ठाकुर मुख्य अभियंता (परिचालन एवम परिसेवा ) के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में बहुत से अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया । कार्यक्रम का संचालन एसई (सतर्कता) द्वारा किया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0