डीएसटीपीएस राजभाषा ललित पुरस्कार से सम्मानित 

डीएसटीपीएस राजभाषा ललित पुरस्कार से सम्मानित 

अंडाल(अमन राय) : 17 दिसंबर, 2024 को आयोजित नराकास, दुर्गापुर की दूसरी छमाही बैठक में दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र, डीवीसी, अंडाल को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, दुर्गापुर की ओर से जनवरी-जून, 2024 की अवधि में राजभाषा नीति के श्रेष्ठ निष्पादन एवं कार्यान्वयन की अभिवृद्धि में उत्कृष्ट योगदान हेतु “राजभाषा ललित पुरस्कार” प्रदान कर सम्मानित किया गया । डीएसटीपीएस प्रतिनिधि श्री अरिजीत मजुमदार, महाप्रबंधक (मा.सं./प्रशा./असै.) सहित हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने नराकास समिति अध्यक्ष श्री बी.पी. सिंह, निदेशक प्रभारी, दुर्गापुर स्टील प्लांट तथा भारत सरकार के प्रतिनिधि डॉ. विचित्र सेनगुप्ता, उप निदेशक (कार्यान्वयन), पूर्वी क्षेत्र, राजाभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, कोलकाता के कर कमलों से ”राजभाषा ललित पुरस्कार स्मृति-चिह्न एवं राजभाषा प्रशस्ति-पत्र” ग्रहण किया। मौके पर परियोजना के महाप्रबंधक श्री मजुमदार को स्मृति-चिह्न एवं शिशु वृक्ष तथा हिंदी अधिकारी श्री मियाँ को राजभाषा ललित पुरस्कार के निमित्त प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में प्राप्त इस पुरस्कार से परियोजना के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बेहद गर्वान्वित हैं।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0