बीरभूम जिला पुलिस की मानवता
बीरभूम(अमन राय ): वैसे तो पुलिस का काम है लोगों की सुरक्षा करना लेकिन बीरभूम जिले की पुलिस लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस कम्युनिटी के तहत पुलिस एवं आम लोगों के बीच के संपर्क और बेहतर हो सके इसे भी ध्यान में रखा जा रहा है. इसी क्रम में जिले के सिउड़ी पुलिस लाइन में तितली अनाथालय के लगभग 70 लड़को एवं लड़कियों को वस्त्र वितरण किए गए. इसके अलावा लगभग 80 असहाय महिला एवं पुरुषों को भी पूजा उपहार दिया गया. साथ ही सभी को मिठाईयां भी दी गई. पूजा से पहले नए वस्त्र, पूजा उपहार पाकर लाभुको के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी. सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया. इस कार्यक्रम में बीरभूम जिला एसपी नगेंद्र नाथ त्रिपाठी के अलावा और कई अधिकारी गण उपस्थित थे. पुलिस की इस नेक पहल से जहां असहाय लोगों को मिल रहा है सहयोग, वही इससे हमें मिल रही है एक छोटी सी आशा

.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?