हमारी पुलिस हमारा अभिमान

हमारी पुलिस हमारा अभिमान


 पश्चिम बंगाल( अमन राय):हमारे देश में जैसे हमारी सुरक्षा के लिए देश की सीमाओं पर फौज तैनात रहती है और हमें आंतकवादियों, दहशतगर्दों से बचाती है। उसी प्रकार पुलिस हमारे समाज में अपनी अहम भूमिका निभाती है। देश के अंदर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की देख-रेख, पुलिस करती है।देश एवं समाज में लोग कानून का गंभीरता से पालन करते हैं, इसका श्रेय पुलिस को जाता है।पुलिस के बगैर देश और राज्य के प्रशासन की सुरक्षा की कल्पना तक नहीं की जा सकती है।समाज में लोग अच्छी तरह से कानून व्यवस्था और अनुसाशन का पालन करें, पुलिस इसकी निगरानी हमेशा करती है.त्योहारों का मौसम प्रारंभ हो गया है आगामी 3 महीने कई छोटे बड़े त्यौहार हैं. ऐसे में यह त्यौहार के मौसम पुलिस के लिए काफी चुनौती भरा होता है.


       लेकिन हमारी पश्चिम बंगाल पुलिस इसे पूरी शिद्दत एवं सतर्कता से निर्वाहन करती है.नतीजतन हर त्यौहार शांतिपूर्ण एवं खुशी-खुशी संपन्न होता है. कोरोना कालखंड में  पुलिस द्वारा दी  गई सेवा को लोग आज भी याद करते हैं.इस सफलता के पीछे  सिविक वॉलिंटियर से लेकर ऊपर तक सभी अधिकारियों के  समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. ऐसे सशक्त पश्चिम बंगाल पुलिस बल को  पुलिस दिवस के उपलक्ष में अराइज इंडिया न्यूज़ की ओर से  मंगल कामना.
     
                  पश्चिम बंगाल ब्यूरो


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0