डीएसटीपीएस अंडाल में ऊर्जा संरक्षण दिवस 2024 का भव्य आयोजन

अंडाल(अमन राय) :राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर डीएसटीपीएस (दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन), अंडाल में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस दिन का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालना और जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का आयोजन डीएसटीपीएस प्लांट के कॉन्फ्रेंस रूम में किया गया, जिसमें ऊर्जा प्रबंधन और बचत पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख गतिविधियों का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन सीनियर जनरल मैनेजर (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) श्री सुधीर व्यास और सीनियर जनरल मैनेजर (एएचएम) श्री सुखदेव खान, महाप्रबंधक (मास) श्री अरिजित मजूमदार , उपमहाप्रबंधक संरक्षा श्री संदीप कर्मकार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया | इस दौरान डीएसटीपीएस प्लांट परिसर मे मल्टी लेयर डिस्पैच बोर्ड (MLDB) का उद्घाटन सीनियर जनरल मैनेजर (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) श्री सुधीर व्यास और सीनियर जनरल मैनेजर (एएचएम) श्री सुखदेव खान द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अधिकारियों ने ऊर्जा प्रबंधन में इस नई प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर श्री व्यास ने कहा, “यह नई तकनीक हमारे ऊर्जा उत्पादन और वितरण तंत्र को और अधिक कुशल बनाने में सहायक होगी। यह कदम ऊर्जा संरक्षण और प्रबंधन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।” श्री खान ने भी ऊर्जा की बचत को पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक समृद्धि के लिए अत्यावश्यक बताया।अंडाल गांव हाई स्कूल में जागरूकता सेमिनार डीएसटीपीएस के सीएसआर विभाग और ऑपरेशन एंड एफिशिएंसी सेल द्वारा कार्यक्रम के तहत अंडाल गांव हाई स्कूल में एक जागरूकता अभियान और सेमिनार एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएसटीपीएस के अधिकारियों ने छात्रों और शिक्षकों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छोटे-छोटे कदम उठाकर ऊर्जा की बचत की जा सकती है। सेमिनार में बताया गया कि: घरेलू उपकरणों के विवेकपूर्ण उपयोग से ऊर्जा की खपत कम की जा सकती है। उद्योगों में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देकर आर्थिक बचत की जा सकती है। नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग पर्यावरण को संरक्षित करने में सहायक है।सेमिनार के बाद छात्रों के लिए एक क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें ऊर्जा संरक्षण और उसके विभिन्न पहलुओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को डीएसटीपीएस के अधिकारियों द्वारा एलईडी बल्ब देकर पुरस्कृत किया गया ।श्री सुधीर व्यास ने कहा, “ऊर्जा संरक्षण न केवल आर्थिक विकास के लिए बल्कि पर्यावरण संतुलन के लिए भी आवश्यक है।” वहीं, श्री सुखदेव खान ने यह संदेश दिया कि, “छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं।” इस अवसर पर डीएसटीपीएस के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन बच्चों के द्वारा “बिजली बचाओ देश बनाओ” के नारे के साथ हुआ कार्यक्रम का सफल संचालन सीएसआर विभाग और ऑपरेशन एंड एफिशिएंसी सेल के मो. शमीम अहमद - प्रबंधक, सीएसआर , संजुलता मोहंती - वरिष्ठ प्रबंधक, ईएमपीसी, सतरूपा मुखर्जी - प्रबंधक, सी एंड आई, अभिषेक कुमार - प्रबंधक, यांत्रिकी, अनूप घोष - प्रबंधक, इलेक्ट्रिकल, सायनी भौमिक - प्रबंधक, यांत्रिकी, अनुपमा तिवारी - प्रबंधक, इलेक्ट्रिकल , श्री संतनु - उप प्रबंधक, यांत्रिकी , एवं ग्रैजूइट इंजीनियर ट्रैनी श्री रवि किरण द्वरा सफलतापूर्वक किया गया


Click Here to Visit
What's Your Reaction?