पांडेश्वर थाना पुलिस की नेक पहल 

पांडेश्वर थाना पुलिस की नेक पहल 

पाण्डेश्वर : 21वीं सदी में मोबाइल ने संचार के क्षेत्र में एक क्रांति ला दी है।आज के दौर में यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि एंड्राइड मोबाइल फोन की अहमियत काफी महत्वपूर्ण हो गई है | और यह मोबाइल फोन चोरी हो जाए या गुम हो जाए तो इसकी पीड़ा वही समझ सकता है जिसने इसे खोया है | पीड़ित लोगों की मुश्किलों को आसान करते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ईस्ट जोन थाना पुलिस द्वारा अपने संसाधनों के माध्यम से मोबाइल फोन रिकवरी कर उनके असली मालिक को सौपा जा रहा है | इसी क्रम में आज पांडेश्वर थाना में "फिरे पावा" कार्यकर्म के तहत विभिन्न कंपनियों के कुल 35 एंड्राइड मोबाइल फोन कागजात देखने के बाद उनके असली मालिक को सौंप दिए गए | यही नहीं साइबर धोखाधड़ी के तहत शातिरों द्वारा लुटे हुए पांच लाख तीस हजार रुपये पुलिस ने रिकवरी कर पीड़ित व्यक्तियो को लौटया गया. इस मौके पर डीसीपी ईस्ट अभिषेक गुप्ता आईपीएस, ACP. पिंटू साहा, थाना प्रभारी राहुल देव मंडल के अलावा और कई अधिकारी गण उपस्थित थे.खोए हुए मोबाइल फोन दोबारा मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। धोखाधड़ी में पैसे गवाने वाले व्यक्तियो एंव मोबाइल मिलने पर लोगों ने डीसीपी सर का आभार प्रकट किया। लोगों ने कहा हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि खोया सामान वापस मिलेगा। यह हमारे लिए सरप्राइज जैसा है.इस मौके पर डीसीपी अभिषेक गुप्ता आईपीएस ने उपस्थित लोगों को कई महत्वपूर्ण बातें बताई. उन्होंने साइबर अपराध से सचेत रहने की सलाह दी.साथ ही रिकवरी करने वाली पुलिस टीम की भी प्रशंसा की.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0