केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर, में वृहत वृक्षारोपण अभियान

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर, में वृहत वृक्षारोपण अभियान

 *दुर्गापुर* (अमन राय ): केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर, में वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के 1525 पौधे ग्रुप केन्द्र परिसर एवं आसपास के इलाके में लगाया गया । इसमें आम, जामून, कटहल, अमरूद, नीम्बू एवं सीताफल जैसे फलदार वृक्षों के 650 पौधे लगाए गए, जबकि हर्ब वृक्षों में महोगनी, सोनाजुरी, अर्जुन, नीम एवं शीशम के लगभग 875 पौधे लगाए गए। सर्वप्रथम पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवव्र भट्टाचार्य ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का आगाज किया । अवसर पर ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर के उप कमाण्डेट श्री एस0सी0घोष, श्री राजदीप गुप्ता, सूबेदार मेजर ए0के0सिंह ,निरीक्षक मनोज कुमार चौधरी, डी0 के0 उपाध्याय, उप निरीक्षक/एडजुटेंट- आस्तिक घोष, बी0एच0एम- सपन कुमार नाथ, सी0एच0एम0 तन्मय घोष एवं सी0एच0एम0 मानस चन्द्रा के साथ-साथ सभी अधिकारी और कार्मिक कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रहे थे । इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवव्रत भट्टाचार्य ने कहा कि, वृक्षों को लगाकर उन्हें संरक्षित करके उन्हें बड़ा करना बहुत बड़ा एवं पुनीत कार्य है। क्योंकि पृथ्वी पर वृक्षों की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। वृक्ष ही प्रकृति द्वारा प्रदत्त वह अमूल्य संपदा है जो हमें विभिन्न प्रकार के उपहारों अर्थात हमारे लिए जीवन प्रदान करता है। वृक्ष मनुष्य तथा सभी जीव जंतुओं को प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड गैस को सोखते हैं।इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री, फल फूल, जलाऊ लकड़ी, इमारती लकड़ी और ऑषधियाँ आदि सब वृक्षों के द्वारा ही प्रदान की जाती हैं। वृक्ष वर्षा को लाते हैं, जिस कारण खाद्यान्न फसलें उगाई जाती हैं, वृक्षों के द्वारा ही बाढ़, मृदा अपरदन को रोका जाता है, विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक घटनाओं पर वृक्षों का ही नियंत्रण होता है। इसीलिए वृक्षों का पृथ्वी पर होना बहुत ही आवश्यक हो जाता है, किंतु लगातार बढ़ती जनसंख्या और औद्योगीकरण के कारण आज मनुष्य भोग विलासिता के कारण वृक्षों को लगातार काटता जा रहा है, जो मनुष्य जाति तथा सभी जीव जंतुओं के लिए खतरा साबित हो रहा है। आज वृक्षों की संख्या कम हो जाने से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ उत्पन्न हो रही हैं, कई प्रकार के प्रदूषण उत्पन्न होते जा रहे हैं, पुरानी जलधाराएँ सूखी जा रही हैं। जगह-जगह जल का संकट तथा सूखा जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो रही है, जिससे हजारों संख्या में पशु-पक्षी प्राणी आदि अपनी जान गवा देते हैं,इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने इस कर्तव्य को समझना चाहिए और वृक्षारोपण करना चाहिए। केन्दीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम अपने उच्च कार्यालयों के इस ध्येय और उद्देश्य के साथ चलाया जा रहा है, कि पृथ्वी को फिर से हरा-भरा करके पर्यावरण संतुलित किया जाए तथा मनुष्य जाति के अस्तित्व और जीव-जंतुओं के अस्तित्व को बचा कर रखा जा सके।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0