गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस के अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर की ओर से पियऊ शिविर का आयोजन


दुर्गापुर(अमन राय) : गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस के अवसर पर ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल गुरूद्वारा समिति के सौजन्य से एवं सूबेदार मेजर और समस्त ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर परिवार द्वारा दुर्गापुर के बी-1 मोड़ पर तपती दोपहरी में मुफ्त मीठा पानी सेवा का आयोजन किया गया। सभी जाति एवं धर्म के लोगों एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बिना किसी भेदभाव के आम जनों एवं राहगीरों को चना प्रसाद, गुलाब शरबत, बादाम शरबत, खस शरबरत, संतरा शरबत के साथ साथ मीठे ठंढा पानी से आम जनों एवं राहगीरों की सेवा की । गुरू अर्जुन देव जी ग्यारह सिख गुरुओं में पांचवें गुरु थे। अर्जन देव जी का जन्म पंजाब के गोइंदवाल में हुआ था। उनके पिता गुरु राम दास साहिब जी और माता बीबी भानी जी थी। अर्जन देव सबसे छोटे बेटे थे। बीबी भानी जी गुरु अमर दास की बेटी थीं। अपने पिता गुरु राम दास की मृत्यु के बाद 1 सितंबर, 1581 को गुरु अर्जन पांचवें गुरु बने थे। गुरु अर्जन देव के द्वारा किए गए सबसे महत्वपूर्ण काम में से एक था “आदि ग्रंथ” का संकलन। उन्होंने पहले चार गुरुओं के सभी कार्यों को इकट्ठा किया और उन्हें 1604 में छंद के रूप में लिखा।

उन्होंने अपने संकलन में हिंदू और मुस्लिम संतों की शिक्षाओं को भी जोड़ा। मृत्यु से पहले गुरु अर्जन देव ने अपने बेटे गुरु हर गोबिंद को अगले गुरु के रूप में घोषित किया। उन्होंने अमृतसर शहर का निर्माण कराया तथा साथ ही तारन और करतरपुर जैसे अन्य शहरों की भी स्थापना की। इस अवसर पर सिक्ख समुदाय के लोगों के साथ ग्रुप केन्द्र के सभी अधिकारियों, सूबेदार मेजर, निरीक्षक, उप निरीक्षकों एवं जवानों ने गरमी की परवाह किए बिना सेवा भावना के साथ मुफ्त मीठा पानी सेवा में भाग लिया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?