पूर्व बर्दवान प्रशासन बना सुरक्षा का प्रहरी   

पूर्व बर्दवान प्रशासन बना सुरक्षा का प्रहरी    

  

 पूर्व वर्तमान (तारकेश्वर राय ):दुर्गा पूजा केवल उत्सव नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का महापर्व है, और इस महापर्व को सुचारू, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पूर्व बर्दवान जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ मैदान में उतर आया है।इसी कड़ी में पूर्व बर्दवान की  जिला शासक श्वेता अग्रवाल, आई.ए.एस. और जिले की पुलिस अधीक्षक एमएस पुष्पा, आई.पी.एस. ने संयुक्त रूप से बर्दवान शहर के प्रमुख और महत्वपूर्ण पूजा मंडपों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया।दोनों शीर्ष अधिकारियों ने एक-एक मंडप में जाकर प्रवेश और निकास द्वार, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण की कार्य योजना, आपातकालीन निकासी मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को दर्शन में कोई असुविधा न हो।जिला प्रशासन की यह संयुक्त पहल दर्शाती है कि सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कितनी संवेदनशील है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का स्वयं सड़क पर उतरकर निरीक्षण करना न केवल प्रशासनिक तत्परता का प्रतीक है, बल्कि यह जनता में सुरक्षा और विश्वास का भाव भी पैदा करता है।पूर्व बर्दवान जिला प्रशासन और पुलिस का यह समन्वित प्रयास निश्चित रूप से इस वर्ष के त्योहारों को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यादगार बनाएगा।इस सराहनीय और दूरदर्शी पहल के लिए पूरा बर्दवान जिला प्रशासन साधुवाद का पात्र है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0