सड़क सुरक्षा को मिली नई चमक धनबाद ट्रैफिक पुलिस को मिली 50 आधुनिक बेटन लाइट

सड़क सुरक्षा को मिली नई चमक धनबाद ट्रैफिक पुलिस को मिली 50 आधुनिक बेटन लाइट

धनबाद (तारकेश्वर राय ):शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में ट्रैफिक पुलिस को एक नई तकनीकी सहायता मिली है। मंगलवार को पुलिस केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार आईपीएस ने ट्रैफिक जवानों के बीच 50 'बेटन लाइट' का वितरण किया। इस पहल को 'धनबाद राउंड टेबल 342' के सक्रिय सहयोग से धरातल पर उतारा गया है।वितरण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार, आईपीएस ने कहा कि बेटन लाइट केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि जवानों की सुरक्षा और कार्यकुशलता बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि इन लाइट्स का उपयोग ट्रैफिक संचालन, सघन वाहन जांच, रात्रि गश्त और विभिन्न पुलिस कार्यों में अनिवार्य रूप से किया जाएगा। अंधेरे में भी ये लाइट्स स्पष्ट संकेत देने में सक्षम हैं, जिससे न केवल जवानों की दृश्यता बढ़ेगी, बल्कि सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए भी संकेत समझना आसान होगा।आधुनिक उपकरणों का समावेशन निश्चित रूप से धनबाद पुलिस की कार्यप्रणाली में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा। बेटन लाइट के उपयोग से रात्रि के समय यातायात नियमों का पालन कराना और अधिक प्रभावी हो जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने और यातायात सुचारू बने रहने की प्रबल संभावना है। यह पहल पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0