सोनपुर बाज़ारी क्षेत्र मे स्वच्छता ही सेवा 2024 मनाया गया


जमुड़िया(अमन राय ): सोनपुर बाज़ारी क्षेत्र ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आनंद मोहन के मार्गदर्शन में "स्वच्छता ही सेवा 2024" मनाया गया । इस कार्यक्रम में सीएचपी के पास आयोजित "एक पेड़ मां के नाम" थीम पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया,जहां नीम, कदंब,राधाचूरा और कृष्णचूरा सहित देशी पेड़ों के 500 से अधिक पौधे लगाए गए और वितरित किए गए | कर्मचारियों, जेसीसी सदस्यों और संविदा कर्मचारियों सहित 150 से अधिक प्रतिभागी सक्रिय रूप से इस पहल में लगे हुए हैं,जिसमें महिला भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया गया है - 90 से अधिक महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। स्वागत के माहौल को बढ़ाने के लिए,कर्मचारियों का स्वागत सुंदर देशी काश फूलों से किया गया। इस पहल ने न केवल पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा दिया बल्कि सामुदायिक भावना और टीम वर्क को भी मजबूत किया |


Click Here to Visit
What's Your Reaction?