यूनियन की ओर से डीएसपी कर्मचारियों के महत्वपूर्ण मांगों के लिए पत्र

यूनियन की ओर से डीएसपी कर्मचारियों के महत्वपूर्ण मांगों के लिए पत्र

दुर्गापुर(अमन राय): दुर्गापुर स्टील प्लांट के गेस्ट हाउस में बीते दिन डीआईकेएस(बीएमएस) के तरफ से अध्यक्ष श्री मानस चट्टोपाध्य एवं सह कोषाध्यक्ष श्री जयश्री कुमार ने दुर्गापुर स्टील प्लांट (सेल)के स्थाई एवं अस्थाई कर्मचारियों के बिभिन्न मह्त्वपूर्ण माँगो हेतु ,सेल चैयरमैन श्रीमति सोमा मंडल,डायरेक्टर इन चार्ज श्री बी.पी .सिंह,डायरेक्टर टेक्निकल,श्री ऐ .के सिंह एवं श्री मुनिराजू से संध्या 7 से 8:30 तक मीटिंग हुई | जिसमें डीआईकेएस(बीएमएस) के तरफ से बिभिन्न माँगो रखी गई जिसमें प्रमुख है फुल एनजेसीएस कम्प्लीट करना,दुर्गापुर स्टील प्लांट एवं अलॉय स्टील प्लांट का बिस्तारीकरण,एक्स एम्पलाई को क्वॉटर लीजिंग के साथ जूनियर नॉन एग्जीक्यूटिव के लिए भी वर्ग 2 क्वॉर्टर के लिए पैकेज की अलग से व्यवस्था या उपलब्धता रखना,कार्य के दौरान कर्मचारियों के मृत्यु हो जाने पर ,उनके बिधवा /बिधुर पत्नि/ पति के बर्तमान अधिकतम 35 उम्र सिमा को बढ़ा कर 50 करना एवं बच्चों की उम्र जब 18 हो जाये तो उसी साल उनको अनुकम्पा के आधार पर नियोजित करना, डीएसपी हॉस्पिटल की सेवा को बेहतर करना एवं नए अच्छे डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की भर्ती करना टाउनशिप से अनधिकृत कब्ज़ा मुक्त करवा कर सुरक्षित माहौल देना,ग्रेच्युटी सिलिंग को हटा कर पुर्व की भांति करना,कर्चारियों के बच्चो को डीएसपी के जमीन पर बने स्कूल से फी में रियायत एवं नामांकन में प्राथमिकता दिलवाना बोकारो और राउरकेला के तर्ज पर,मेडिक्लेम का पैसा और बढ़ाना.इस मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष जयश्री कुमार ने बतया की सेल चेयरमैन के साथ मीटिंग काफी गंभीर एवं सकारात्मक रही,आशा है की सेल मैनेजमेंट कर्मचारी हित का ध्यान रखते हुए अति शीघ्र एवं उचित निर्णय करेगी |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
2
angry
0
sad
0
wow
2