डीवीसी डीएसटीपीएस अंडाल में प्लॉग रन फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 6 का आयोजन
दुर्गापुर न्यूज़ :देशभर में "फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 6.0" अभियान के तहत, डीवीसी डीएसटीपीएस, अंडाल में एक विशेष "प्लॉग रन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, फिटनेस, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। डीएसटीपीएस के मुख्य द्वार से अंडाल मोड़ (एनएच) तक रैली निकाली गई.इस कार्यक्रम मे डीवीसी के अधिकारी, कर्मचारी, सीआईएसएफ कर्मी, सफाई कर्मी, ठेका श्रमिक और आसपास के गांवों के ग्रामीण प्रतिभागी शामिल थे.इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, फिटनेस, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतिभागियों ने दौड़ते और चलते हुए सड़क और सड़क किनारे फैले प्लास्टिक, कागज और अन्य सूखे कचरे को एकत्र किया और लोगों को यह संदेश दिया कि "शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता – दोनों ही स्वस्थ समाज की नींव हैं।कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनमें शामिल थे राम प्रवेश साह, वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं प्रमुख (डीएसटीपीएस), सुधीर कुमार व्यास (वरिष्ठ महाप्रबंधक – ओ एंड एम),सुखदेव खान (वरिष्ठ महाप्रबंधक एएचएम), एस. आर. पांडा (महाप्रबंधक – मेंटेनेंस),कान्थ गेडाला (उप महाप्रबंधक एचआर).कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने कार्यस्थल, घर और समुदाय को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देंगे और फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?