बराकर पीपी ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया 

बराकर पीपी ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया 

आसनसोल (अमन राय ): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पूरे क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जगह जगह जहां एक ओर नाका चेकिंग की जा रही है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में पुलिसिया पेट्रोलिंग भी जारी है. पुलिस के इस कड़े पहरेदारी से कई कामयाबी भी मिल रही है. ताजा मामला सामने आया है. कुल्टी थाने के बराकर पीपी ने  एक अंतरराज्यीय मोटर साइकिल चोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और चोरी की 4 बाइकें बरामद कीं है साथ ही  गिरोह के कई  शातिरों  को गिरफ्तार भी  किया गया है । पुलिस अब इन शातिरों  के  ट्रेक रिकॉर्ड खंगाल रही है और इनके गिरोह में और कितने लोग हैं पुलिस इन सब बातों की जांच कर रही है.ताकि  इनके पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद किया जा सके. बराकर फाड़ी  के थाना प्रभारी तेज तरार ऑफिसर राजशेखर  मुखर्जी  इसके पहले भी कई शातिरों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुके हैं. क्षेत्र के लोगों की माने तो  क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की कोई समस्या होती है और पुलिस से मदद चाहने पर उन्हें तुरंत मदद मिलती है.​


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0