बुदबुद में चोरी के दर्जनों LPG सिलेंडर बरामद 3 शातिर चोर गिरफ्तार 

बुदबुद में चोरी के दर्जनों LPG सिलेंडर बरामद 3 शातिर चोर गिरफ्तार 

दुर्गापुर :आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के बुदबुद थाना पुलिस को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी लालटू पाखीरा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए LPG गैस गोदाम से चोरी गए भारी मात्रा में सिलेंडरों को बरामद करते हुए इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि बीते दिनों बुदबुद थाना क्षेत्र स्थित एक LPG गैस गोदाम से बड़ी संख्या में सिलेंडरों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी लालटू पाखीरा ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस की सूझबूझ और गहन छानबीन के बाद इस सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश हुआ और चोरी गए सभी सिलेंडरों के साथ तीन आरोपियों को धर दबोचा गया।पुलिस की इ

स मुस्तैद कार्रवाई से जहां स्थानीय गैस एजेंसी संचालकों और आम जनता ने राहत की सांस ली है, वहीं अवैध रूप से LPG की कालाबाजारी करने वाले असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। वही थाना प्रभारी लालटू पाखीरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस चोरी के पीछे के बड़े नेटवर्क और इन सिलेंडरों को कहां खपाया जाना था, इसकी गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सर्वत्र सराहना हो रही है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0