आसनसोल में निकली भव्य पदयात्रा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने दी श्रद्धांजलि

आसनसोल में निकली भव्य पदयात्रा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने दी श्रद्धांजलि

आसनसोल(तारकेश्वर राय ): भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद, दूरदर्शी राजनेता और महान देशभक्त 'भारत केसरी' डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, आसनसोल उत्तर मंडल-3 द्वारा किया गया।यह पदयात्रा उत्तर विधानसभा कार्यालय से शुरू होकर भगत सिंह मोड़ तक निकाली गई। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों और उनके द्वारा दिखाए गए राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा आज के इस विशेष दिन पर मैं महान व्यक्तित्व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनके आदर्श, उनका आत्मत्याग और उनकी अटूट देशभक्ति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत हैं। वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक युगदृष्टा थे, जिन्होंने 'एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे' का नारा देकर अखंड भारत की नींव रखी थी। उन्हें मेरा विनम्र प्रणाम।

​विधायक ने इस सार्थक कार्यक्रम के आयोजन के लिए मंडल-3 के ओबीसी मोर्चा और सभी आयोजकों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित यह पदयात्रा न केवल उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का माध्यम रही, बल्कि युवाओं को उनके देश प्रेम और संघर्षों से अवगत कराने का एक प्रयास भी थी। इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज की पीढ़ी के लिए भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने वे अपने समय में थे।

​


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0