नराकास स्तरीय गीत गायन प्रतियोगिता में श्री सुकान्त दे ने जीता तृतीय पुरस्कार

दुर्गापुर : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, दुर्गापुर के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दिनांक 09.09.2026 को आयोजित नराकास स्तरीय गीत गायन प्रतियोगिता में दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र, दामोदर घाटी निगम, अंडाल के हिंदीतर भाषी वर्ग के प्रतिभागी श्री सुकान्त दे, कनिष्ठ अभियंता ग्रेड-I (यां.), पीजी, परिचालन (यां.) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर डीएसटीपीएस का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में विभिन्न कार्यालयों से कुल 28 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में श्री सुकान्त दे ने अपने सुमधुर गायन और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रतियोगिता के हिंदी भाषी वर्ग में डीएसटीपीएस के प्रतिभागी श्री प्रदीप कुमार, सहायक ग्रेड-I, परियोजना प्रधान का कार्यालय ने भी अपनी उत्कृष्ट गायन प्रस्तुति से उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।
दोनों प्रतिभागियों की इस उपलब्धि से डीएसटीपीएस, दामोदर घाटी निगम, अंडाल में हर्ष का वातावरण है। श्री सुकान्त दे की उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिभा एवं समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह परियोजना की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का भी परिचायक है।
नराकास स्तरीय मंच पर डीएसटीपीएस की इस उपलब्धि ने परियोजना का मान बढ़ाया है और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए प्रेरित किया है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?