विकास के मुद्दे पर एकजुट हुए कार्यकर्ता


दुर्गापुर न्यूज़ :दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा के वार्ड संख्या 20 में तृणमूल कांग्रेस ने एक विशाल जनसभा के जरिए अपनी सांगठनिक मजबूती का परिचय दिया। आगामी चुनावों के मद्देनजर आयोजित इस सभा में भारी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उमड़े, जिनका एकमात्र लक्ष्य कवि दत्ता को भारी मतों से विजयी बनाना रहा।सभा के दौरान वार्ड की विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कबी दत्त ने सदैव क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ दिया है। चुनाव जीतने के बाद इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक ठोस रणनीति और रोडमैप भी तैयार किया गया।सभा में मुख्य रूप से उपस्थित तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव वी. शिवदासन (दासू) ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कवि दत्ता केवल एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि वार्ड के विकास के प्रति समर्पित एक निष्ठावान सेवक हैं। उन्होंने हमेशा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है और भविष्य में भी वे विकास की इस धारा को और तेज करेंगे।सभा का माहौल तब और भी ऊर्जावान हो गया जब कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कवि दत्ता के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए। नेताओं ने स्पष्ट किया कि बूथ स्तर पर रणनीति तैयार है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और कवि दत्ता की सक्रियता का प्रचार करेंगे।सभा के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने आगामी चुनाव में कवि दत्ता की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?